Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा रोडवेज चालक संघ की मीटिंग :देवेंद्र सिंह ,महासचिव और संजीव कुमार बने महासचिव,कर्मवीर की चालक संघ की सदस्यता की रद्द !!

रोहतक में आज राज्य कमेटी की मीटिंग राज्य प्रधान श्री कृष्ण कादयान व समस्त राज्य कमेटी की अध्यक्षता में रोहतक डिपो में चालक संघ के कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से महासचिव का पद खाली पड़ा उस पर सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह बिट्टू नारनौल को महासचिव और संजीव कुमार खरखोदा से उप महासचिव बनाए गए और कर्मवीर नरवल जोकि अपने आप को चमकाने के लिए चालक संघ की बेजती कर रहा है और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है उसको चालक संघ की सदस्यता को सर्वसम्मति से रद्द करने का फैसला भी किया है। इसके साथ ही सरकार वह भी चेताया की यदि प्राइवेट परमिट 952 सरकार लाने का कार्य करती है इसमें चालक संघ पूर्ण रूप से विरोध करेगा और यह प्राइवेट बसों की डिमांड नहीं तो कर्मचारियों की है और नाही हरियाणा की जनता की है फिर भी सरकार प्राइवेट बसें क्यों लाना चाहती है अतः हरियाणा रोडवेज चालक संघ इसका पूर्ण रूप से विरोध करता है और चालकों की भी जैसे 2016 वाले चालकों को पक्का कराना ,2002 के चालकों को जोइनिंग तिथि से पका करवाना, चालकों को स्टैंड इंचार्ज के पद पर प्रमोशन करना, और चालक का ग्रेड पे बढ़ाना और इसके साथ ही बसों के अंदर टीटी होरन की बजाए कारवाले जलवा होरन लगाने की सरकार से अपील करता है इस मौके पर राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बिट्टू ,संजीव कुमार ,ओम प्रकाश ,सुरेश कुमार नूहं,देवेंद्र रेवाड़ी ,सुरेश प्रजापति, रोहताश वर्मा, शमशेर सिंह जींद,सुरेंद्र पाई, जितेंद्र नारनौल, जोगिंदर सिंह मलिक एवं रोहतक डिपो की कार्यकारिणी मौजूद रही।

Exit mobile version