Rohtak: आज साँझा मोर्चा की स्टेट कमेटी के आव्हान पर प्रदेशभर में Haryana Roadways का चक्का जाम किया गया है। देशभर में यह कदमथार द्वारा रौंदे जाने पर जान गंवाने वाले दिल्ली डिपो के चालाक, घायल परिचालक व अन्य घायलों को न्याय दिलवाने के लिए लिया गया है।

आज सुबह से ही रोहतक डिपो से लगभग सभी हरियाणा रोडवेज की बस सेवा बंद है तथा कर्मचारियों द्वारा मृतक व घायलों को न्याय दिलवाने व आरोपियों की गिरफ्तारी कर उचित सजा देने की मांग के साथ साथ मृतक के परिवार वालों को 50 लाख व घायलों को 10 – 10 लाख रूपये सहायता राशि देने की मांग की जा रही है।

फिलहाल यह हड़ताल का आव्हान केवल एक दिन यानी आज के लिए किया गया है लेकिन आज 11 बजे रोडवेज के महानिदेशक व साँझा मोर्चा की मीटिंग के बाद ही इस हड़ताल की आगे की रूपरेखा निर्धारित की जायेगी। सूत्रों की मानें तो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की स्थिति में यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।
यह है पूरा मामला
