Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में NH44 पर ट्रॉले में जा घुसी हरियाणा रोडवेज की बस: दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत 8 सवारियां घायल

हरियाणा के पानीपत में शनिवार को नेशनल हाईवे 44 पर हरियाणा रोडवेज की बस ट्रॉले में घुस गई। इससे ड्रा‌इवर समेत 5 सवारियां घायल हो गईं। ड्राइव की हालत नाजुक है। घायलों में 2 महिलाएं शामिल हैं।

हादसे की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को राहगीरों व अन्य सवारियों की मदद से नजदीकी पार्क अस्पताल ले जाया गया। जहां वे उपचाराधीन हैं।

हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। कैथल डिपो की बस पुलिस लाइन के सामने ट्रॉले से जा टकराई। बस कैथल से दिल्ली जा रही थी। पानीपत बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर ये हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घायलों में कैथल के हरसौला गांव का रहने वाला ड्राइवर अशोक, रजनी, कैथल के सांच गांव का रॉबिन और करनाल की विमी गोयल शामिल हैं।

Exit mobile version