रोहतक से रोहद टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां हांसी डिपो की हरियाणा रोडवेज बस ने एक टोल कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को तुरंत पीजीआई रोहतक ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय कपिल पुत्र आनंद के रूप में हुई है, जो रोहद टोल पर कार्यरत था।जानकारी के अनुसार कपिल का यह नौकरी का पहला ही दिन था और वह सुबह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान हांसी डिपो की रोडवेज बस दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी, जिसे विश्वजीत पुत्र बलवान निवासी गढ़ी हांसी चला रहा था। आरोप है कि बस चालक ने टोल दिए बिना ही तेज रफ्तार में बस निकालने की कोशिश की।जब कपिल ने बस को रोकने का प्रयास किया और उसके सामने खड़ा हो गया, तो चालक ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल कपिल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश जारी है।
टोल बचाने की कोशिश बनी मौत! रोहद टोल पर हरियाणा रोडवेज बस ने कर्मचारी को कुचला, रोकने के लिए आगे खड़ा हुआ था युवक

