Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा रोडवेज बस का एक्सीडेंट: खाटू श्याम से लौटते समय चलती बस का टायर निकला

नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में सवार 52 यात्री बड़े हादसे से बच गए। खाटू श्याम से लौट रही बस का एक टायर निकल गया और दूसरा फट गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

घटना रात्रि साढ़े 9 बजे की है। बस खाटू श्याम से नारनौल के लिए रवाना हुई थी। पाटन गांव के पास सुनसान सड़क पर बस का एक टायर अचानक निकल गया। इसी दौरान दूसरा टायर भी फट गया। बस डगमगाने लगी। ड्राइवर ने तुरंत बस को काबू में कर लिया।

यात्री रामबिलास सैनी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खाटू श्याम से लौट रहे थे। रात साढ़े 9 बजे बस को अचानक झटका लगा। सभी यात्रियों को बस से उतार दिया गया। रात के समय सुनसान जगह पर यात्री करीब एक घंटे तक फंसे रहे। चालक दूसरी बस की व्यवस्था में जुटा रहा।

नारनौल से खाटू श्याम के लिए हरियाणा रोडवेज स्पेशल बसें चलाती है। ये बसें राजस्थान के पाटन, नीम का थाना और रिंग्स होते हुए खाटू जाती हैं। यही रूट वापसी का भी है। हादसे के समय बस नारनौल से करीब 40 किलोमीटर दूर थी।

Exit mobile version