किसानों के 6 दिसंबर को दिल्ली कूच से पहले हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई है। हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने धारा 163 (पहले धारा 144) के नोटिस चिपकाए हैं। किसान नेताओं के मुताबिक ये नोटिस पंजाब के एरिया में आकर लगाए गए हैं।

ये नोटिस अंबाला के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस की तरफ से जारी किया गया है। जिसमें लिखा कि किसान दिल्ली पुलिस से परमिशन मिलने के बाद ही आगामी कार्यवाही करें, नहीं तो इस कार्यक्रम को स्थगित करें।

अंबाला में धारा 163 लागू कर दी गई है। 5 या 5 से ज्यादा लोगों के इकट्‌ठे होने पर रोक है। इसके साथ दिल्ली में आंदोलन के लिए दिल्ली पुलिस की परमिशन जरूरी है।

पंजाब के किसानों को शंभू और खनौरी बॉर्डर से 6 दिसंबर को दिल्ली कूच की परमिशन मिलनी मुश्किल है। दरअसल, 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पानीपत में कार्यक्रम है। किसानों ने दिन में 8 घंटे चलने का जो शेड्यूल बनाया है, उसके हिसाब से 3 दिन में वह पानीपत ही पहुंचेंगे। हरियाणा सरकार को लग रहा है कि ऐसे में PM की सिक्योरिटी को लेकर चिंता हो सकती है।

इसी वजह से सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। CM नायब सैनी खुद पूरे मामले को लीड कर रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि हरियाणा सरकार 6 दिसंबर को किसानों के पैदल भी दिल्ली कूच को अनुमति न दे।

इधर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और ऊर्जा मंत्री अनिल विज समेत हरियाणा के कई मंत्रियों ने साफ संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार किसानों को हरियाणा से गुजरने देने के मूड में नहीं है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!