Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा पुलिस भर्ती: पंचकूला में दौड़ के दौरान महेंद्रगढ़ के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

हरियाणा पुलिस भर्ती के दौरान अभ्यर्थी की मौत: दौड़ के दूसरे राउंड में बिगड़ी तबीयत, ट्रैक पर गिरा
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के दौरान बुधवार को पंचकूला में एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। महेंद्रगढ़ जिले के गांव सैदापुर निवासी 27 वर्षीय कपिल 2.5 किलोमीटर दौड़ के दूसरे राउंड के दौरान अचानक बेहोश होकर ट्रैक पर गिर पड़ा।
भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में कपिल पहला राउंड सफलतापूर्वक पूरा कर चुका था। दूसरे राउंड में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और सांस फूलने के बाद वह ट्रैक पर गिर गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और चिकित्सा टीम ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि कपिल अपने पीछे करीब तीन साल की एक बेटी छोड़ गया है।

Exit mobile version