Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा पुलिस ने चुनाव के लिए बनाया चुनाव सेल: 24 घंटे करेगा काम; मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी लगाए

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा पुलिस ने चुनाव सेल का गठन किया है। यह सेल 24 घंटे वर्किंग रहेगा। अलग-अलग स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर की ओर से नोडल ऑफिसर्स लगाए गए हैं। सेल का ओवरऑल इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) कानून एवं व्यवस्था, संजय कुमार को लगाया गया है।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर।

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव-2024 संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला में चुनाव सेल स्थापित किया गया है। इस सेल के जरिए प्रदेश स्तर पर चुनाव का प्रबंधन किया जाएगा ताकि लोग भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

डीजीपी की ओर से चुनाव सेल के सुपरविजन के लिए स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर के रूप में पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा सौरभ सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। चुनावी खर्च की निगरानी तथा कानून एवं व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट के लिए नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था हरदीप दून को लगाया गया है।

इसके अलावा, प्रदेश के सभी जिलों में डीएसपी तथा एसीपी स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पुलिस मुख्यालय में स्थापित किए गए चुनाव सेल में निर्धारित बिंदुओं बारे में रोजाना अपने जिलो की रिपोर्ट भेजेंगे।

चुनाव सेल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए कपूर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में बनाए गए चुनाव सेल के माध्यम से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के तहत जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इलेक्शन सेल द्वारा पुलिस बल की उपलब्धता तथा उसकी तैनाती तथा इससे संबंधित मुद्दो को लेकर जिलों से तालमेल स्थापित किया जाएगा।

चुनाव सेल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए कपूर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में बनाए गए चुनाव सेल के माध्यम से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के तहत जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इलेक्शन सेल द्वारा पुलिस बल की उपलब्धता तथा उसकी तैनाती तथा इससे संबंधित मुद्दो को लेकर जिलों से तालमेल स्थापित किया जाएगा।

डीजीपी ने बताया कि इसके साथ ही, प्रदेश में अलग-2 विधानसभा क्षेत्रों में क्रिटिकल बूथों की पहचान करते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्णय भी लिया जाएगा।जिलों द्वारा रोजाना सीजर रिपोर्ट, चुनाव संबंधी शिकायतें, आदर्श आचार संहिता की पालना संबंधी रिपोर्ट भी चुनाव सेल को भेजी जाएगी। इलेक्शन सेल 24 घंटे संचालित रहेगा। राजपत्रित अवकाश तथा छुट्टी वाले दिन (शनिवार व रविवार) को भी यहां पर स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी।

डीजीपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रदेश में अलग-2 स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। आदर्श आचार संहिता की पालना तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे प्रदेश पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। कपूर ने कहा कि प्रदेश में चुनाव आयोग की सी-विजिल एप के माध्यम से भी चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जा रही है।कपूर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में हरियाणा पुलिस का सहयोग करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Exit mobile version