हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर कर चार बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों घटनाएं मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर हुईं।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने दोनों एनकाउंटरों में दो बदमाशों को पैरों में गोली मारकर काबू किया। वहीं, एक सब-इंसपेक्टर विजय कुमार को भी गोली लगी, लेकिन उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली।

एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से देसी कट्टे, पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, दोनों एनकाउंटरों में घायल बदमाशों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है, जबकि उनके साथियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आज अलसुबह ही क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शशिकांत और उसका साथी रोहित किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सूरजकुंड रोड से गुजरेंगे। जिसके बाद करीब साढ़े 4 बजे दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस निकल पड़ी।

कुछ ही समय में पुलिस टीम मानव रचना के पास दलबल के साथ पहुंच गई, जैसे ही आरोपी दिखे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी दबे रुकने और आत्मसमर्पण की बजाय पुलिस पर ही फायर करने लगे। जिसमें एक गोली सब-इंसपेक्टर विजय कुमार को भी लगी, हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

बदमाशों की तरफ से चलाई गई गोलियों के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, दोनों तरफ से कई राउंड फायर किए गए। लेकिन तभी एक गोली शशिकांत के पैर में लगी और वो वहीं पर गिर गया। साथी को गिरता देख दूसरे बदमाश ने भी आत्मसमर्पण कर लिया।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही बदमाशों को काबू में किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!