हरियाणा में पुलिस और मध्य प्रदेश के पत्थर गैंग के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से आमने-सामने फायरिंग हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो सदस्यों को पैर में गोली लगने के बाद काबू कर लिया।
बताया जा रहा है कि यह गैंग घरों पर पत्थर फेंककर लोगों को निशाना बनाता था और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की मध्य प्रदेश के पत्थर गैंग से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में 2 बदमाशों को गोली लगी है। भागने की कोशिश कर रहे इनके पांच साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों ने टीम को देखते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। अभी बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि सातों बदमाश मध्य प्रदेश से आकर फरीदाबाद में घरों में लूट करते थे। इन्होंने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। अभी सभी के क्रिमिनल रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य दिन में घरों की रेकी करते थे और रात में मौका देखकर चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। घर में लोगों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए आरोपी पत्थर फेंकते थे। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वे घर में घुसने की कोशिश करते थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों में पहले भी केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!