Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा PGT-AMO एडमिट कार्ड जारी:3000 पदों पर 17 नवंबर से एग्जाम; 3 सब्जेक्ट की एक ही दिन होगी परीक्षा

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (AMO) परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। ये परीक्षाएं 17 नवंबर को 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं।

हरियाणा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर सरकारी नौकरियों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और विषय ज्ञान परीक्षण 17 नवंबर को अलग-अलग शिफ्ट में निर्धारित किया गया है।

ऐसे में उम्मीदवार जिस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उसके अनुसार अपने एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (AMO) पदों के लिए परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित की जाएंगी, लेकिन हर कैटेगरी के लिए समय अलग-अलग तय किया गया है।

सबसे पहले हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।

– अब HPSC PGT Screening Test 2024 Admit Card या HPSC AMO Admit Card 2024 Download के लिंक पर क्लिक करें।

– अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

– आपके सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा।

– परीक्षा के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Exit mobile version