Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा- पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में ₹6.47 बढ़े:सिरसा में पेट्रोल के दाम ₹104 के पार पहुंचे; डीजल में भी ₹2.70 का इजाफा

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार फिर बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा में अब पेट्रोल 2.60 रुपए महंगा होकर ₹103 प्रति लीटर पहुंच गया है, जो ऑल टाइम हाई है। वहीं, डीजल 2.70 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹95.66 पर पहुंच गए हैं। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें सोमवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

बढ़ोतरी के साथ अधिकांश जिलों में पेट्रोल की कीमत ₹100.40 प्रति लीटर को पार कर गइ है। सिरसा में सबसे ज्यादा ₹104.43 प्रति लीटर रेट हो गए है।

बता दें कि 10 दिन में ईंधन की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। पेट्रोल रेट कुल 6 रुपए 47 पैसे बढ़ गए हैं। दो दिन पहले पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, 15 मई को पेट्रोल कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Exit mobile version