Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में MLA किरण-श्रुति चौधरी ने कांग्रेस छोड़ी:इस्तीफे में लिखा- पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे, मुझे बेइज्जत किया, कल BJP जॉइन करेंगी

कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से MLA किरण चौधरी और उनकी बेटी ने कांग्रेस छोड़ दी है। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी पूर्व सांसद हैं, 2024 लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से टिकट की प्रमुख दावेदार मानी जा रहीं श्रुति को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। जिसके कारण नाराज मां बेटी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। 

किरण चौधरी व श्रुति चौधरी कल चंडीगढ़ में भाजपा ज्वाइन करेंगी। दोनों दिल्ली जाकर BJP हेडक्वार्टर में पार्टी में शामिल होंगी। इस दौरान वहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे इस्तीफे में किरण चौधरी ने बिना लिए हुड्डा को पार्टी छोड़ने का कारण बताया है। उन्होंने लिखा इस्तीफे में लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया जा रहा है। 

Exit mobile version