Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के मंत्री ने कैबिनेट बैठक में रोया दुखड़ा, CM ने बड़े प्रोजेक्ट पर फोकस को कहा, 2 मंत्री गैरहाजिर

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने मंत्रियों से अपने-अपने विभागों में अब तक किए गए कामों का ब्योरा तलब कर लिया है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही इसकी लिस्ट तैयार कर लें। देर रात सीएम आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में कई मंत्रियों ने राज्य में टूटी हुई सड़कों का मुद्दा भी उठाया। सीएम ने कहा जल्द ही इस पर फैसला करेंगे। उन्होंने मंत्रियों को बड़े प्रोजेक्ट पर फोकस करने को कहा।

वहीं इस बैठक से दो मंत्री नदारद रहे। इनमें बिजली मंत्री रणजीत सिंह और निकाय मंत्री कमल गुप्ता के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बैठक में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला, होम मिनिस्टर अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे।

CM ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि वह चुनाव से पहले राज्य के बड़े प्रोजेक्टों पर फोकस करें। यह सुनिश्चित करें कि जल्द ही उन प्रोजेक्टों काे समय रहत पूरा कर लिया जाए। साथ ही सभी मंत्री अपने अपने क्षेत्रों में रुके हुए कामों को जल्द से जल्द पूरा कराएं।

कैबिनेट बैठक में यह भी तय किया गया कि इसी माह पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएं। हरियाणा सरकार ने राज्य के 1.80 लाख रुपये तक और इससे कम आय वाले सभी परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का फैसला लिया है। इसके अलावा 30 नवंबर को BPL परिवारों की लिस्ट भी इसी माह जारी की जाएगी।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का राज्य के स्कूलों पर भी खासा जोर है। मंत्रिमंडल समूह की अनौपचारिक बैठक में सीएम ने ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने का फैसला किया जिनमें कक्षाओं की संख्या कम है। वहां नए कमरे बनाने को कहा है। साथ ही स्कूलों की बाउंड्री और सौंदर्यीकरण कराने की अधिकारियों की हिदायत दी है।

Exit mobile version