Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, 600 मीटर खाई में गिरी गाड़ी

हरियाणा का जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया। चरखी दादरी के जवान अमित सांगवान अपने साथी जवानों के साथ जम्मू से कश्मी की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें 3 जवान शहीद हो गए। आज अमित सांगवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सारंगपुर पहुंचेगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अमित के पिता की मौत हो चुकी है। अमित के दादा सेना से रिटायर्ड है। अमित की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी।

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 4 मई को सेना का एक वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई। मृतक जवानों की पहचान अमित सांगवान, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई।

सेना की गाड़ी जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। लगभग साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई। इसके बाद सेना पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

परिवार के अनुसार अमित की उम्र करीब 23 से 24 साल के बीच थी। वह डेढ़ साल पहले सेना में बतौर ड्राइवर भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग पठानकोट में थी। रविवार को वह सेना के किसी काम से गाड़ी को लेकर अपने साथी जवानों के साथ जम्मू-कश्मीर गए थे।

Exit mobile version