जींद समेत प्रदेश भर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में दाखिले को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट का शेड्यूल जारी किया गया है। तीन जुलाई को आईटीआई में दाखिले को लेकर पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच आईटीआई में फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर होगी और विद्यार्थी 8 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।
वहीं कल तक यानि 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। पहली मेरिट लिस्ट के बाद 9 जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी होगी। पोर्टल खुलने के बाद नौ से दस जुलाई तक विद्यार्थी ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं। 11 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 11, 12 और 14 जुलाई को आईटीआई में आकर फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 15 जुलाई तक विद्यार्थी फीस भर सकेंगे। इसके बाद तीसरे राउंड के लिए खाली सीटों की सूची जारी होगी।
16 जुलाई से 19 जुलाई तक दोबारा से विभाग द्वारा पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपने ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 26 जुलाई तक आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 27 जुलाई तक विद्यार्थियों के पास फीस भरने का समय रहेगा।
अभी विद्यार्थियों द्वारा दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। 27 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं। इनमें नौ राजकीय आईटीआई में 2928 और 16 निजी आईटीआई में 2556 सीटें शामिल हैं।
पहले आईटीआई के निदेशक नरेश पहल ने बताया कि आईटीआई में दाखिले को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट का शेड्यूल जारी किया गया है। विद्यार्थी कल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
6 जून से जारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान अब तक जींद की राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 6600 आवेदन आ चुके हैं। हिसार की राजकीय आईटीआई 8060 आवेदन के साथ पहले नंबर पर है।
इसके बाद कैथल की राजकीय आईटीआई 7025 आवेदन के साथ दूसरे स्थान, यमुनानगर की राजकीय आईटीआई 6681 आवेदनों के साथ तीसरे और जींद की राजकीय आईटीआई 6600 आवेदनों के साथ चौथे नंबर पर है। इसके बाद भिवानी की राजकीय आईटीआई 5980 आवेदनों के साथ पांचवें नंबर पर है।

