Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा-IPS सुसाइड, IAS पत्नी से CM की एक घंटे मीटिंग:सुसाइड नोट वाले सभी अफसरों को सस्पेंड कर गिरफ्तारी मांगी; पोस्टमॉर्टम पर फैसला नहीं

हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार से आज CM नायब सैनी ने मुलाकात की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में IG की पत्नी अमनीत कुमार के घर पहुंचे।

इस दौरान करीब 1 घंटे तक CM सैनी ने अलग कमरे में IAS अमनीत पी. कुमार के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान IAS अमनीत ने CM सैनी को 2 पन्नों की शिकायत सौंपी। इसके जरिए IG के लिखे सुसाइड नोट में शामिल अधिकारियों को सस्पेंड करने, अरेस्ट करने और परिवार को सिक्योरिटी देने की मांग की।

उनके साथ मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी पहुंचे थे। IG पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में इन्हें आपबीती बताने की बात लिखी है।

सूत्रों के मुताबिक, जापान से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होते ही सीएम सैनी ने DGP शत्रुजीत कपूर से एयरपोर्ट पर ही मुलाकात की थी। यहां CM ने DGP से IPS सुसाइड मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी।

वाई पूरन कुमार के शव का आज (9 अक्टूबर) पोस्टमॉर्टम हो सकता है। बुधवार को उनकी IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार जापान दौरे से चंडीगढ़ लौट आईं थी, लेकिन वह पोस्टमॉर्टम के लिए राजी नहीं हुईं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि जब उनकी बड़ी बेटी अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंच जाएगी, तब ही इस पर फैसला होगा। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि अमनीत पी. कुमार ने स्पष्ट कहा है कि वह पोस्टमॉर्टम के समय खुद मौजूद रहेंगी और वीडियोग्राफी भी कराएंगी। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version