Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का ट्वीट:जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस की दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखने पर जताई आपत्ति

जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस की दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आपत्ति जताई है। अनिल विज ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा कि नारे लिखने वाले ने देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार किया है। ऐसी सोच को कुचल देनी चाहिए। बता दें कि JNU की दीवारों पर 30 नवंबर की रात को ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे मिले।

गृह मंत्री अनिल विज ने लिखा कि JNU की दीवारों पर ब्राह्मणों और बनिया विरोधी नारे बहुत ही घातक हैं, क्योंकि ब्राह्मण हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं। विज ने लिखा है कि बनिया देश के व्यापार में अहम भूमिका अदा कर रहा है। नारे लिखने वाले ने देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार किया है। ऐसी सोच को कुचल देना चाहिए।

स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर लाल रंग से ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो; ब्राह्मणों-बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं, तुम्हें बख्शा नहीं जाएगा; शाखा लौट जाओ…जैसी धमकियां लिखी मिली। यही नहीं, JNU की उस महिला प्रोफेसर के केबिन के दरवाजे पर भी ‘शाखा लौट जाओ’ का नारा लिखा गया है, जिसे नवंबर 2019 में वामपंथियों ने 3 दिन के लिए हिरासत में रखा था। ये नारे 30 नवंबर की रात को लिखे गए हैं।

Exit mobile version