हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शुक्रवार को रोहतक आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्यपाल 30 सितंबर को दोपहर बाद 12:30 बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) के टैगोर सभागार में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मूक बधिर सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत रात 9 बजे सर्कुलर रोड स्थित पुराने ITI मैदान में रामलीला एवं दशहरा मेला में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे।

इस महीने में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का रोहतक व MDU में दूसरा दौरा है। इससे पहले 3 सितंबर को वे MDU में नवनिर्मित फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर (FDC) का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वहीं विश्वविद्यालय के चयनित प्राध्यापकों व शोधार्थियों को रिसर्च इंसेंटिव अवार्ड्स भी दिए थे। आज दूसरी बार राज्यपाल रोहतक आ रहे हैं। DC यशपाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा राज्यपाल के रोहतक में कार्यक्रमों के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान SP सुरक्षा प्रबंधों के लिए ओवरआल इंचार्ज होंगे। ADC महेंद्रपाल ओवरआल इंचार्ज एवं लाइजिनिंग अधिकारी होंगे। रोहतक के उपमंडलाधीश राकेश कुमार राज्यपाल के काफिले के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक MDU में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, रोहतक के तहसीलदार जिवेंद्र मलिक कैनाल रेस्ट हाउस में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा नायब तहसीलदार बंसीलाल पुरानी ITI मैदान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!