Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गन कल्चर को प्रोमोट न करने कोलेकर हरियाणा सरकार की अनोखी पहल,इंस्टाग्राम पर गन के साथ फोटो डालने पर FIR:फतेहाबाद के युवक ने 3 महीने पहले की थी पोस्ट

फतेहाबाद जिले में एक बार फिर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालना युवक को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने करीब 3 महीने पहले डाली गई फोटोज के आधार पर युवक के खिलाफ अब केस दर्ज किया है। केस भी नागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

पुलिस को दी शिकायत में नागपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गोपाल दास ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मढ़ निवासी समनदीप सिंह उर्फ दीप ने अपने हाथों में पिस्टल व अन्य हथियार लेकर आमजन में दहशत फैलाने के लिए अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर फोटो व वीडियो डाल रखी है। आरोप है कि उसने 3 दिसंबर 2024, 12 दिसंबर 2024, 24 दिसंबर 2024 और 26 दिसंबर 2024 को फोटो डाली।

समनदीप सिंह की इंस्टाग्राम आईडी को कई लोगों ने लाइक किया हुआ है। एसआई के अनुसार, समनदीप उर्फ दीप ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालकर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(b)a-54-59 का उल्लंघन किया है। एसआई की शिकायत के आधार पर सदर थाना रतिया में युवक समनदीप सिंह उर्फ दीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इससे पहले सांसद कुमारी सैलजा के समर्थक युवा कांग्रेसी नेता वीरेंद्र लालवास पर भी हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। वीरेंद्र के पिता मंगतराम लालवास रतिया विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट के भी दावेदार थे।

Exit mobile version