Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा

परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें।


परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को आज स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी तथा 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैन्डर्ड बसों में दी जाएगी।


श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा पिछले कई सालों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इस समय चूंकि कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए इस सुविधा को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version