Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा सरकार की ओर से 2023 में अब तक का सबसे बड़ा पुलिस फेरबदल: 33 IPS समेत 48 पुलिस अफसर ट्रांसफर: कई जिलों के बदले एसपी

हरियाणा में बड़े स्तर पर पुलिस के अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से सूबे के 33 IPS अधिकारियों के साथ 15 HPS पुलिस अधिकारियों को बदला गया है। इनमें 12 जिलों के SP भी शामिल हैं। इनमें हिसार, पानीपत और रोहतक के SP भी शामिल हैं। सरकार की ओर से 2023 में अब तक का यह सबसे बड़ा पुलिस फेरबदल है। ओमप्रकाश को फरीदाबाद का नया जॉइंट CP बनाया गया है।

हरियाणा सरकार की ओर से 12 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। इनमें IPS राजेश दुग्गल को एसपी पलवल से हटाकर डीसीपी बल्लभगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक गहलावत को एसपी दादरी से हटाकर डीसीपी हेडक्वार्टर बनाया गया है। वसीम अकरम को एसपी झज्जर से हटाकर एसपी एसटीएफ के साथ ही एसपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिका गहलोत दादरी की SP बनीं

एसपी रेवाड़ी आईपीएस राजेश कुमार को एसपी ACB बनाया गया है। इनके अलावा नितिका गहलोत को एसपी हांसी से हटाकर दादरी जिले का एसपी बनाया गया है। हिसार के एसपी लोकेंद्र कुमार को पलवल जिले के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। सिरसा के एसपी अर्पित जैन को झज्जर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

CM सिटी के एसपी बने शशांक

आईपीएस शशांक कुमार को पानीपत से हटाकर CM सिटी करनाल का एसपी बनाया गया है। नरेंद्र बिजरनिया को जींद एसपी से हटाकर भिवानी जिले का एसपी बनाया गया है। आईपीएस उदय सिंह को रोहतक जिले से हटाकर सिरसा जिले के एसपी जिम्मेदारी दी गई है। कैथल जिले के एसपी मकसूद अहमद को हांसी और भिवानी के एसपी अजीत शेखावत को पानीपत जिले के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

यहां देखें ऑर्डर…

Exit mobile version