Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में फ्री कर सकेंगी यात्रा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। हर साल की तरह इस बार भी, राज्य की सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करने का लाभ दिया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। हर साल की तरह इस बार भी, राज्य की सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करने का लाभ दिया गया है। 18 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक। यानि कुल 36 घंटों के लिए महिलाएं हरियाणा की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

यह सुविधा सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि उनके साथ यात्रा करने वाले 15 साल तक के दो बच्चों के लिए भी लागू होगी। 36 घंटे की यह सुविधा हर साल की तरह इस बार भी बहनों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अवसर देगी, ताकि वे अपने भाइयों के साथ राखी का त्योहार हंसी-खुशी मना सकें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे मंजूरी देते हुए कहा कि “रक्षाबंधन के इस पवित्र त्योहार पर हरियाणा की सभी बहनों को हमारी तरफ से यह छोटी सी सौगात है

Exit mobile version