Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत दी है। हरियाणा रोडवेज की बसों में 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं और उनके साथ 15 साल तक की उम्र के बच्चे मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

यह सुविधा सिर्फ हरियाणा के भीतर ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में भी लागू रहेगी। महिलाएं अपने 15 वर्ष तक के बच्चों के साथ इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version