Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा सरकार हिमाचल को 5 करोड़ देगी:आपदा से हुए नुकसान में CM मनोहर का ऐलान; बाढ़ राहत कोष में जमा कराएंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अच्छे पड़ोसी भी हैं। यह उन्होंने प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद देकर साबित भी कर दिया है। सीएम मनोहर लाल ने हिमाचल प्रदेश को राहत के तौर पर 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया है। सीएम द्वारा दी जाने वाले यह राशि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा बनाए गए बाढ़ राहत कोष में जमा की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के लिए साल 2023 सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाला रहा है। इस साल की बारिश 50 सालों में सबसे खराब रही। मानसून ने एक सप्ताह में ही नुकसान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA) के अनुसार, भारी बारिश से 4,636 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है। यह आंकड़ा रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। मानसून खत्म होने तक यह 8 हजार करोड़ पार कर सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू भी ऐसा कह चुके हैं।

बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और राहत कार्यों के लिए हिमाचल सरकार ने बाढ़ राहत कोष भी बनाया है। हिमाचल को पड़ोसी राज्य हरियाणा ने आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। हरियाणा सरकार हिमाचल प्रदेश को बाढ़ राहत कोष में 5 करोड़ देगी।

Exit mobile version