हरियाणा सरकार कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट को एक नहीं बल्कि दो प्राइज देगी। इसमें 4 करोड़ रुपए का कैश अवॉर्ड और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का एक महंगा प्लॉट शामिल है।
दरअसल, सीएम नायब सैनी ने विनेश को तीन ऑप्शन दिए थे। जिसके बाद विनेश ने 4 करोड़ कैश के साथ प्लॉट भी मांग लिया। विनेश ने खेल विभाग को चिट्ठी लिखकर अपनी डिमांड बताई है।
उधर, खेल विभाग ने प्राइज देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि विनेश को तीन विकल्प दिए गए थे, और अगर वह तीनों चुनतीं तो भी सरकार पूरा करती। लेकिन उन्होंने सिर्फ दो ही चुने।
वहीं, हरियाणा सरकार की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा, “एक प्लेयर को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं। उन्होंने हमारे देश को रिप्रजेंट किया है। ग्रामीण लेवल से उठकर देश का नाम रोशन किया। सीएम साहब ने अपनी जुबान दी थी तो उन्होंने इसे कायम रखा और आगे बात रखी।”
