हरियाणा सरकार के मौलिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के स्कूलों में दिए जाने वाले मिड-डे मील को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। निदेशालय ने पूर्व में (17 फरवरी 2026 को) निर्धारित किए गए दामों को वापस लेते हुए, हरियाणा एग्रो द्वारा सप्लाई की जाने वाली और विद्यालय स्तर पर खरीदी जाने वाली सामग्री के मूल्यों को रिवाइज्ड कर दिया है।
इस संबंध में निदेशक मौलिक शिक्षा, हरियाणा (पंचकूला) की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील की प्रति छात्र-प्रति दिन की कुकिंग कॉस्ट राशि और उसके विभाजन को दो श्रेणियों में तय किया गया है। हरियाणा एग्रो के बजट में सूखा राशन (दालें, तेल, चना, मसाले आदि) शामिल हैं, जबकि स्कूल स्तर के बजट से स्थानीय खरीद (सब्जी, गैस, दूध, दही और गेहूं पिसाई) की जाएगी।
नई दरों की डिटेल…
1. प्राथमिक स्तर (बाल वाटिका से कक्षा 5वीं तक)
कुल कुकिंग कॉस्ट: ₹ 6.78 (प्रति छात्र, प्रति दिन)
हरियाणा एग्रो सामग्री की दर: ₹ 2.54
स्कूल स्तर पर खरीद की दर: ₹ 4.24
2. अपर प्राथमिक स्तर (कक्षा 6वीं से 8वीं तक)
कुल कुकिंग कॉस्ट: ₹ 10.17 (प्रति छात्र, प्रति दिन)
हरियाणा एग्रो सामग्री की दर: ₹ 4.79
स्कूल स्तर पर खरीद की दर: ₹ 5.38
