Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 2 IAS  और 7 HCS  अधिकारियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां मिला चार्ज

हरियाणा सरकार से बड़ा फैसला लेते हुए 9 अफसरों का तबादला किया है। जिसमें 2 आईएएस  और 7 एचसीएस  शामिल हैं। वहीं गणेशन लाल को हैफेड के हार ट्रे का एमडी बनाया गया है। साथ ही आईएएस अफसर टीएल सत्यपाल को पब्लिक रिलेशन का अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है। वह अमित कुमार अग्रवाल के छुट्टी पर जाने के बाद सारा काम देखेंगे।

बता दें कि हरियाणा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार अफसरों के तबादले कर रही है। ऐसे में एचसीएस अधिकारी डॉ. सुभिता ढाका को झज्जर के जिला परिषद और डीआरडीए का सीईओ बनाया गया है। साथ ही कपिल कुमार को कैथल का सीटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं रोहित कुमार को एचएसवीपी करनाल के एस्टेट अफसर का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह अन्य अधिकारियों को भी चार्ज दिया गया है।      

Exit mobile version