Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मुरथल में भेजे गए लाखों रुपए के बिल; गांव वालों ने रोड़ जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, बोले- अधिकारियों पर लगाम लगाए हरियाणा सरकार; वरना तख्तो ताज पलटने में समय नहीं लगेगा

आज सोनीपत के मुरथल गांव में गाँववासियों द्वारा बिजली बिलों की भारी-भरकम रकम को लेकर एक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें लोगों ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर रोड को जाम किया। आम आदमी पार्टी सोनीपत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने बताया कि बतौर सांत्वना देने के लिए डिवीजन एसडीओ श्रीमती मनीषा मौके पर पहुंची। उन्होंने बिलो को ठीक करने का आश्वासन देते हुए सभी लोगों से बिलों की प्रतियां ली लेकिन बावजूद इसके गाड़ी में बैठ कर जाते समय ली गई प्रतियों को एसडीओ साहिबा द्वारा नाली में फेंक दिया गया। जिससे मुरथल गांव के निवासी फिर भड़क उठे। काफी मशक्कत के बाद उनको शांत करवाया गया।

आम आदमी पार्टी सोनीपत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने हरियाणा सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि पहले से ही परेशान जनता के प्रति अधिकारियों का यह रवैया निंदनीय है। गौतम ने कहा की समय रहते अपने बेलगाम अधिकारियों पर लगाम लगाए हरियाणा सरकार वरना बीजेपी सरकार को लगाम लगाने के लिए हरियाणा में जनता तैयार बैठी है। आम आदमी पार्टी सोनीपत संगठन पूरे सोनीपत जिले के गाँवो में जो भी परेशानी है हर वक्त गांव वासियों के साथ हर समस्या में खड़ा है।

Exit mobile version