Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा सरकार करेगी साकेत अस्पताल का अधिग्रहण: कैंसर की जांच के लिए रोहतक PGI में स्थापित होगी जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन

हरियाणा सरकार ने रोहतक पीजीआई में जीनोम सीक्वेंसिंग की एक और मशीन लगाने का फैसला किया है, ताकि कैंसर जैसी बीमारियों का पता चल सके। इससे पहले एमडीयू रोहतक में ही एक मशीन पहले ही काम कर रही है, जबिक दूसरी मशीन पंचकूला में लगाने के आदेश भी सरकार दे चुकी है। ऐसे में तीसरी मशीन PGI रोहतक में लगने पर कुल 3 मशीनें हरियाणा में हो जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने नर्सिंग नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह नीति गत एक जनवरी 2022 से लागू हो गई है। इस नीति के तहत नर्सिंग कॉलेज के पास 100 बेड का अपना अस्पताल होना चाहिए या नर्सिंग कॉलेज की 10 किलोमीटर की परिधि में कॉलेज एनएबीएच अस्पताल से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त नर्सिंग कालेज में पढ़ने वाले छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रावधान भी होना चाहिए।

बुधवार को हुई बैठक में कोरोना संक्रमण के संबंध में चर्चा व विचार-विमर्श भी किया गया और जीनोम सीक्वेसिंग मशीन को पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर व इत्यादि बीमारियों की जानकारी हासिल करने के लिए स्थापित करने की चर्चा की गई।

साकेत अस्पताल पंचकूला की फिजियोथेरेपी यूनिट करनाल में शिफ्ट की जाएगी। इस अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग अधिग्रहण करेगा, क्योंकि साकेत अस्पताल स्वयं से संचालित करने में सक्षम नहीं हैं। विज ने कहा कि हमें अपने मेडिकल कॉलेज को इस प्रकार से तैयार करना होगा कि वे गंभीर मरीजों को भर्ती करने में सक्षम हो और उनका उपचार कॉलेज में हो सके। बैठक के दौरान अग्रोहा मेडिकल कालेज में 2006 से पहले भर्ती हुए कार्यरत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के संबंध में नीति के बारे में चर्चा की गई है।

Exit mobile version