Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राम रहीम पर मेहरबान हरियाणा सरकार; कहा- डेरा प्रमुख क्रिमिनल नहीं है ,न ही सीरियल किलर; पैरोल आज हुई खत्म

राम रहीम की पैरोल के खिलाफ दायर याचिका को लेकर हरियाणा सरकार ने कोर्ट में अपना जवाब दायर किया है। सरकार ने राम रहीम का पक्ष लेते हुए कहा कि न वह हार्डकोर क्रिमिनल है और न ही कोई सीरियल किलर है।हरियाणा सरकार ने कहा कि राम रहीम को अपने किए पर पछतावा है। उसे आईपीसी की धारा 302 के साथ 120B को जोड़ते हुए दोषी करार दिया गया था। सरकार ने रोहतक के जेल सुपरिटेंडेंट के माध्यम से जवाब दायर किया। सरकार ने कहा कि पिछले आदेश के मुताबिक ही उसे पैरोल दी गई।

सरकार ने कहा कि पहले भी राम रहीम को तीन बार पैरोल दी गई थी और उसने किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की है। इसके अलावा 1000 अन्य कैदियों को भी पैरोल दी गई है। सरकार ने कहा कि देश के लोगों को अधिकार है कि वे समाज में फिर से आकर अच्छे उदाहरण प्रस्तुत करें। जो लोग जेल से छूटते हैं और फिर उन्हें समाज का समर्थन नहीं मिलता, वे फिर से सुधर सकें। यदि उन्हें समाज का समर्थन नहीं मिलता, वे फिर से अपराधी बन सकते हैं। इसलिए कैदियों को समाज के साथ तालमेल बनाए रखने का अवसर देना जरूरी है।

पिछले साल भी राम रहीम की पैरोल को चुनौती दी गई थी। तब भी हरियाणा सरकार ने राम रहीम की पैरोल को सही ठहराया है। सरकार ने कहा कि राम रहीम को नियमों के तहत ही पैरोल दी गई। राम रहीम हार्डकोर क्रिमिनल नहीं है। राम रहीम को तय नियमों के तहत ही अन्य कैदियों की भांति पैरोल दी गई है।

आपको बता दे की राम रहीम की 40 दिन की पैरोल आज खत्म हो रही है। जेल वापसी से पहले राम रहीम ने बुधवार रात को 40 मिनट के सेशन में प्रेमियों और उनके बच्चों की शिकायतें सुनी और उन्हें टिप्स दिए। उसके साथ हनीप्रीत भी साथ थी।

हनीप्रीत ने ऑनलाइन आने वाले प्रश्न राम रहीम को पढ़- पढ़ कर सुनाए। राम रहीम ने अंत में कहा कि हमने आपको संस्कृति के हिसाब से बातें बताई, लेकिन हो सकता है कि आपको अच्छी न लगी हों। आपके फिट न बैठी हों, लेकिन क्या किया जाए। हमारी संस्कृति परफेक्ट थी, परफेक्ट है और रहेगी। नंबर वन है और रहेगी। घर में कोई भी मिठ्‌ठा पड़ा है, उसे ले लेना, वह प्रसाद बन गया है।

राम रहीम ने कहा कि यह अच्छी बात है दादा- दादी के लिए, उन्हें एक खिलौना मिल जाता है, अच्छी बात है। उन्हें गर्व हो रहा है। राम रहीम के समक्ष हनीप्रीत ने ऑनलाइन आने वाले प्रश्न रखे। जिसमें बच्चों ने अपने मां- बाप के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात रखी। जिस पर राम रहीम ने कहा कि यह बहुत गलत बात है। हमारी संस्कृति के खिलाफ है। हमारा कल्चर रिश्तों के प्रति वफादारी सिखाता है। मां बाप को सोचना चाहिए। जब तक शादी नहीं होती तो ब्रह्मचर्या का पालन करें। इन रिश्तों को मां बाप को मानना ही पड़ेगा।

राम रहीम ने शादी न करने वाले युवाओं को शादी करवाने की सलाह दी। ताकि वंश आगे बढ़ाया जा सके और मां- बाप के दुख का कारण न बनें। डेरा मुखी ने बारी-बारी से 40 मिनट प्रेमियों और उनके बच्चों के प्रश्नों के जवाब दिए।

Exit mobile version