Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता:1 जनवरी से होगा लागू, 6 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा दिया। 2 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया गया है। सरकार ने महंगाई भत्ता 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी कर दिया है। ये 1 जनवरी से लागू होगा। मई में सैलरी और पेंशन बढ़ी हुई मिलेगी।

करीब 6 लाख नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। इनमें करीब 3 लाख नियमित कर्मचारी और 3 लाख पेंशनर्स शामिल हैं।

1. बढ़ा हुआ डीए और डीआर अप्रैल, 2025 के वेतन और पेंशन-पारिवारिक पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा और जनवरी, 2025 से मार्च, 2025 के महीनों के लिए बकाया मई, 2025 के महीने में भुगतान किया जाएगा।

2. महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के कारण 50 पैसे और उससे अधिक के अंशों का भुगतान अगले उच्चतर रुपए में पूर्णांकित किया जा सकता है और 50 पैसे से कम के अंशों को अनदेखा किया जा सकता है।

3. इस आदेश की प्रति वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.finhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।

Exit mobile version