Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा सरकार ने सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल श्री परविंद्र सिंह चौहान को तुरंत प्रभाव से हरियाणा का एडवोकेट जनरल नियुक्त

प्रविंद्र सिंह चौहान हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल बनाए गए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से इस बाबत आर्डर जारी कर दिए गए हैं। प्रविंद्र सिंह चौहान की नियुक्ति वरिष्ठ एडवोकेट बलदेव महाजन के जगह हुई है। 70 वर्षीय महाजन को नवंबर 2014 में नियुक्त किया गया था। पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी माने जाने वाले महाजन एक दशक तक इस पद पर रहे हैं। 

हरियाणा में सरकार ने CID चीफ के बाद एडवोकेट जनरल (AG) भी बदल दिया है। एडवोकेट बलदेव राज महाजन की जगह अब एडवोकेट परविंद्र सिंह चौहान प्रदेश के नए AG होंगे। अभी तक वह सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल थे। अतिरिक्त गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

Exit mobile version