हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है। ग्रेड सी और डी ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रद्द कर दिए गए हैं। इसकी एक सूची भी जारी कर दी गई है। इस सूची में 76 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। हरियाणा खेल विभाग के उपनिदेशक मनजीत सिंह की ओर से जारी यह सूची अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम और हिसार के खेल बोर्डों को संबोधित है।
जानिए किस जिले के कितने खिलाड़ी
जिला खिलाड़ी
- भिवानी 21
- फरीदाबाद 02
- फतेहाबाद 02
- हिसार 09
- झज्जर 01
- जींद 07
- कैथल 03
- करनाल 03
- कुरुक्षेत्र 05
- महेंद्रगढ़ 03
- पलवल 02
- पानीपत 02
- रोहतक 05
- सोनीपत 10
- रोहतक 01
- दादरी 01
इसमें लिखा है कि आपको निर्देश दिया जाता है कि आपके कार्यालय ने हरियाणा राज्य के कई खिलाड़ियों को ग्रेड-सी और डी खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए हैं, जो निदेशालय में गठित ग्रेडेशन वेरिफिकेशन कमेटी द्वारा विभागीय नीति के नियमों के विरुद्ध पाए गए हैं। इसलिए इन्हें रद्द किया जाता है।

