Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Haryana news: नाराज चल रहे विधायकों को मनाने में जुटी हरियाणा सरकार, अब हर MLA को सड़क रिपेयर के लिए 25 करोड़ मिलेंगे; 23 आवेदन कर चुके

हरियाणा की टूटी हुई सड़कों को लेकर नाराज चल रहे विधायकों को मनाने में सरकार जुट गई है। अब हर MLA को सरकार सड़कों के रिपेयर और उनके एक्सटेंशन के नाम पर 25 करोड़ रुपए दे रही है। राज्य के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इस मद में सरकारी खजाने से 2,250 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सूबे के 17 विधायकों का 25 करोड़ रुपया स्वीकृत हाे चुका है। डिप्टी सीएम ने बताया कि 23 MLA के आवेदन मुख्यालय आ चुके हैं, जिनकी स्वीकृति अगले सप्ताह हो जाएगी। बचे विधायकों को भी कहा गया है कि वह जल्द से जल्द अपना आवेदन दे दें, जिसके बाद उनका पैसा भी स्वीकृत कर दिया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के सामने ही सत्ताधारी विधायकों ने टूटी सड़कों को लेकर नाराजगी जताई थी। हाल ही में चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक में विधायकों को सीएम ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करेंगे। जिसके बाद सभी MLA को सरकार की ओर से 25 करोड़ दिए जा रहे हैं।

JJP के नाराज विधायकों को लेकर चल रही खबरों पर भी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि हमारा 10 विधायकों का कुनबा है। इस कुनबे में मैं सबसे छोटा विधायक हूं। बाकी 9 मुझसे बड़े हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मेरा कुनबा है और मुझे अपने कुनबे को संभालना अच्छी तरह से आता है।

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने मंत्रियों से अपने-अपने विभागों में अब तक किए गए कामों का ब्योरा तलब कर लिया है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही इसकी लिस्ट तैयार कर लें। देर रात सीएम आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में कई मंत्रियों ने राज्य में टूटी हुई सड़कों का मुद्दा भी उठाया।

Exit mobile version