Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर:अस्पतालों में OPD-इमरजेंसी ठप, पोस्टमॉर्टम भी नहीं होंगे

हरियाणा में सभी सरकारी अस्पतालों के लगभग 3 हजार डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान अस्पतालों में किसी मरीज की जांच नहीं हो रही, OPD ठप है और आपातकालीन सेवाएं भी नहीं मिल रहीं। हड़ताल के दौरान डॉक्टर लाशों के पोस्टमॉर्टम भी नहीं करेंगे।

हड़ताल के दौरान सिविल अस्पताल, SHS व PHC में भी OPD के साथ इमरजेंसी सेवाएं, गायनी में डिलीवरी भी बंद रखी गई हैं। ऐसे में मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

एसोसिएशन के अनुसार सर्विस में रहते PG (पोस्ट ग्रेजुएट) करने के लिए अब 1-1 करोड़ रुपए के 2 बांड भरने पड़ते हैं। जबकि, पहले यह राशि 50 लाख रुपए थी। उनकी मांग है कि पहले की तरह यह राशि 50 लाख रुपए की जाए। इसके अलावा सीधी भर्ती न कर पदोन्नति के माध्यम से सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) बनाए जाएं।

डॉक्टरों की एक और मांग है कि वर्तमान में 5, 10, 15 साल में अश्योर करियर प्रोग्रेशन (ACP) दिया जाता है। वह चाहते हैं कि इसे 4, 9, 13 साल की सेवा पर ACP दिया जाए। वहीं, डॉक्टरों के लिए एक विशेषज्ञ कैडर के गठन की मांग भी एसोसिएशन कर रही है।

हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। आज सुबह 8 बजे से डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस दौरान मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version