कुरूक्षेत्र की युवती की कनाडा में हत्या कर दी गई। हमलावरों कमरे में घुस कर चाकुओं से हमला किया है। युवती दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। परिजनों ने सरकार से युवती के शव को घर लाने की मांग की है।

घटना बीते दिन की है। मृतक की पहचान सिमरन(23) निवासी ठसका मीरांजी गांव के नाम से हुई है। ठसका मीरांजी गांव के पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह गुराया ने बताया कि करीब दो साल पहले उनके गांव के रहने वाले बगीचा सिंह की बेटी स्टडी वीजा पर कनाडा के सरी शहर गई थी। जहां वह गिल्डफोर्ड में रहती थी।

उन्होंने कहा कि सूचना मिली कि जिस रूम में सिमरन(23) रह रही थी। रात के समय उसी रूम में अज्ञात हमलावरों ने घूस कर चाकू मार कर हत्या कर दी। उसके साथ ही कमरे में रह रहे एक लड़का व लड़की, जो कि सगे भाई बहन हैं। वे भी गंभीर घायल है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है। पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और पूरा गांव सरकार व प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उनकी बेटी के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

भाजपा नेता डीडी शर्मा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ है। कनाडा में जो घटना हुई वह निंदनीय है। घटना का अंजाम देने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!