Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा- पूर्व मंत्री के बेटे पंचतत्व में विलीन:बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि, छोटा स्पेन से नहीं पहुंचा पाया; पंजाब में कल सुसाइड किया था

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री और पिहोवा से चार बार विधायक रहे जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू (48) का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आफताब ने मुखाग्नि दी। उनका छोटा बेटा स्पेन में पढ़ाई करता है, जिस कारण वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका।

इस दौरान थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहबाद विधायक रामकरण काला, पेहवा विधायक मंजीत चट्‌ठा, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शिरकत की। अंतिम संस्कार के बाद गांव के गुरुद्वारे में अरदास की गई।

शुक्रवार को पंजाब के रोपड़ जिले के पखराली गांव स्थित फार्म हाउस में गगनजोत ने खुद को राइफल से गोली मारकर सुसाइ्ड कर लिया था। देर रात शव पैतृक गांव गुमथला गढ़ू लाया गया था।हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया कि सुसाइड क्यों किया, पुलिस इसे घरेलू झगड़े में उठाया गया कदम बता रही है, लेकिन झगड़ा क्या था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

उधर, गगनजोत की मौत के साथ ही पिहोवा की राजनीति में उस चेहरे की कहानी भी खत्म हो गई, जिसे कभी पिता जसविंदर सिंह संधू की राजनीतिक विरासत का वारिस माना जाता था। पिता चाहते थे कि गगनजोत राजनीति में आगे आएं और परिवार की सियासी जमीन संभालें।

Exit mobile version