हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के तेवर बरकरार हैं। 2 फरवरी को रोहतक में बिजली सेवा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों से ऊर्जा मंत्री ने स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। इन सभी कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर शिकायतों के निदान में होने वाली देरी के कारणों के स्पष्टीकरण का उत्तर देना होगा अन्यथा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार, अधीक्षक अभियंता (SE) ने लापरवाही बरतने पर रोहतक के एक्सईएन सब डिवीजन नंबर वन के एएलएम अंकित, एएलएम नरेश, एलएम संजय और एएलएम कृष्ण तथा रोहतक के XEN S/U डिवीजन नंबर- 2 के एएलएम सुरेश (ALM), जेई विकास कौशिक और एलएम रामबीर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ऊर्जा मंत्री ने राजीव गांधी विद्युत भवन, रोहतक स्थित बीएसके शिकायत केंद्र का दौरा कर उपभोक्ताओं की शिकायतों की समीक्षा की थी। निरीक्षण में यह सामने आया कि कई शिकायतों का समाधान निर्धारित चार घंटे की समय-सीमा में नहीं किया गया था

ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधीक्षक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा था कि जो शिकायतें 4 घंटे से ज्यादा समय तक लंबित रही हैं, उनकी जांच कर संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाए। ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के बाद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करें और लापरवाही बरतने वालों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!