Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा खुलासा: बोले; 14 विधानसभा सीटों की ईवीएम हुई हैक: 8 अक्टूबर को बाबरिया को आया था मैसेज

हरियाणा विधानसभा चुनाव में EVM को लेकर कांग्रेस ने फिर बड़े आरोप लगाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे EVM हैक करके बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया को एक मैसेज मिला था।

दीपक बाबरिया को चुनावी नतीजों से पहले सुबह 7:30 बजे मैसेज आया, जिसमें कहा गया कांग्रेस 14 सीट लूज करेगी। इस मैसेज में 14 विधानसभा सीटों को ईवीएम को हैक करके बीजेपी जीतेगी ये दावा किया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा 3 मैसेज दीपक बाबरिया को मिले थे, लेकिन उनकी तबीयत खराब थी। इस कारण से हमें ये मैसेज 9 अक्टूबर को मिल पाए। अगर दीपक बाबरिया को मिले मैसेज हमें सुबह 8 अक्टूबर को मिल जाते तो हम नतीजों से पहले भंडाफोड़ कर देते।

उदयभान ने आरोप लगाया और कहा ईवीएम हैक होने के कारण ही 14 सीट कांग्रेस ने लूज की है। उदयभान ने कहा मैसेज में सुबह ही बता दिया गया था 14 कौन-कौन सी सीट कांग्रेस हार रही है।

उदयभान ने कहा इस मामले में कांग्रेस अब कोर्ट जाएगी। कांग्रेस के नेताओं की तरफ से जल्द है हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। हरियाणा विधानसभा में ईवीएम की बैटरी समेत सरकारी अमले के इस्तेमाल सहित चुनाव के अन्य मुद्दों के मामले को लेकर याचिका दायर की जाएगी।

Exit mobile version