Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा कांग्रेस MLA से छात्रा के सुसाइड मामले में पूछताछ:SP ने थाने बुलाया; कॉलेज के मालिक हैं फरटिया; कॉलेज प्रशासन के भी बयान दर्ज

हरियाणा के भिवानी में छात्रा के सुसाइड मामले में आज लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। छात्रा ने बीते सप्ताह कॉलेज से निकाले जाने के बाद सुसाइड कर लिया था।

इस मामले में भिवानी के SP नीतीश अग्रवाल, SIT टीम के इंचार्ज दलीप कुमार और लोहारू थाना प्रभारी शिव कुमार की मौजूदगी में आरोपी कॉलेज प्रशासन को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई।

छात्रा के पिता जगदीश ने बताया कि उनकी बेटी को पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देनी थी, लेकिन बकाया फीस के कारण कॉलेज अधिकारियों ने उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं दी. जगदीश ने बताया कि कुछ वित्तीय बाधाओं के कारण वो समय पर फीस का भुगतान करने में असमर्थ थे जिसके चलते कॉलेज स्टाफ की तरफ से उनकी बेटी को परेशान किया गया. छात्रा को रोल नंबर नहीं दिया गया और ना ही उसे परीक्षा में बैठने दिया गया.

छात्रा के पिता के इन आरोपों पर जांच कमेटी के अध्यक्ष और लोहारू एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि छात्रा को रोल नंबर क्यों नहीं दिया गया ? उसे पेपर में क्यों नहीं बैठने दिया ? इन बिंदुओं पर जांच की जाएगी. जल्द ही जांच रिपोर्ट भिवानी उपायुक्त को सौंप दी जाएगी. डीसी ने पुलिस की टीम को निर्देश दिए हैं कि कॉलेज के बाहर शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए.

पुलिस प्रशासन पर बेटियों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए विधायक ने कहा कि एक बेटी हमारे बीच से चली गई है। ऐसे में बार-बार बेटियों को पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है। यदि कुछ अनहोनी हुई तो प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

बता दें कि भिवानी जिले के गांव सिंघानी स्थित शारदा महिला कॉलेज की BA फाइनल ईयर की छात्रा दीक्षा ने 24 दिसंबर को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। वह आर्थिक तंगी के कारण कॉलेज की फीस नहीं भर पाई थी। इसके चलते उसे कॉलेज से निकाल दिया गया था। विधायक फरटिया इस कॉलेज के मालिक हैं।

इस मामले में भिवानी के SP नीतीश अग्रवाल, SIT टीम के इंचार्ज दलीप कुमार और लोहारू थाना प्रभारी शिव कुमार की मौजूदगी में उनसे पूछताछ की गई। साथ ही आरोपी कॉलेज प्रशासन को भी ऑफिस बुलाया गया था। यहां उनके भी बयान दर्ज किए गए।

Exit mobile version