दिल्ली प्रदेश कांग्रेस और हरियाणा के प्रभारी दीपक बावरिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वह एम्स में एडमिट हुए हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रखे हुए हैं। डॉक्टरों की तरफ से अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक बीपी की समस्या की वजह से फिलहाल उन्हें एडमिट किया गया है। आगे जांच के बाद ही वो कुछ बता पाएंगे। गौरतलब है कि हरियाणा में 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव है जिसकी वजह से सभी पार्टियों के ऊपर काफी प्रेशर भी बना हुआ है। 

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि बाबरिया का ब्लड प्रेशर (BP) सामान्य न होने की वजह से उन्हें एम्स में एडमिट कराना पड़ा है। फिलहाल उनकी हालात स्थिर बनी हुई है, डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रखे हुए हैं।

प्रदेश में कांग्रेस अभी तक उम्मीदवारों की 2 लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसमें 41 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए 2,556 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

टिकट बंटवारे में बाबरिया की सबसे बड़ी भूमिका था। इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रदेश में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की जिम्मेदारी भी बाबरिया को सौंपी थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!