पूरे देश और विदेश की भांति आज हरियाणा में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। हरियाणा में इसके मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हिसार में हुआ, जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की। यह कार्यक्रम हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GGU) में होना था, लेकिन मौसम को देखते हुए प्रशासन ने इसका स्थान बदलकर फ्लेमिंगो टूरिस्ट रिसॉर्ट का कन्वेंशन हॉल कर दिया है।

आज हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया था।जिसे विश्व भर के देशों ने स्वीकृति प्रदान कर अपनाया है।
गुरुवार को बारिश के कारण योग दिवस कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित ग्राउंड पूरी तरह गीला हो चुका था। यहां बिछाए गए मैट भीग गए। मंच भी पूरी तरह गीला हो गया। इसे देखते हुए कार्यक्रम की जगह बदल दी गई है।
वहीं, योग दिवस का थीम इस बार योग स्वयं एवं समाज के लिए रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले योग साधकों को समारोह में लाने और वापस घर छोड़ने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की गई थी। योग दिवस पर पंचायत विभाग द्वारा तैयार 24 व्यायामशालाओं का उद्घाटन और 69 व्यायामशालाओं की आधारशिला मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रखी।

योग भारत की ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है,जो मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखता है।आइए सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें।

योग विश्व को भारत के ऋषियों द्वारा दी गई एक अमूल्य भेंट है। योग व्यायाम हमें अच्छा आध्यात्मिक और शारीरिक जीवन देता है।
10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के JLN स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर JLN स्टेडियम, दिल्ली में सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आइये हम सब योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये।

