विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने पत्रकारों के हित में निर्णय लेते हुए कुछ अहम फैसले लिए है। आज गुरूवार को हरियाणा कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि पत्रकारों के रिटायर होने पर मासिक पेंशन में 2 शर्तें थी। उन्हें कैबिनेट ने हटा दिया है। इसके अलावा पत्रकारों पर आपराधिक मामले के चलते पेंशन की दिक्कत थी। वह अब नहीं होगी। इसके अलावा एक ही परिवार में पति-पत्नी यदि दोनों पत्रकार हैं, तो उन्हें भी पेंशन दी जाएगी। इससे पहले एक को ही पेंशन मिलती थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!