Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अमृतसर दौरे पर हरियाणा के CM सैनी: पगड़ी पहन गोल्डन टेंपल पहुंचे; बोले- पंजाब बड़ा भाई, छोटे भाई को पानी जरूर पिलाएंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज शुक्रवार पंजाब दौरे पर हैं। नायब सैनी हेलिकॉप्टर से अमृतसर पहुंचे। ये उनका राजनैतिक दौरा है, वे आज शाम जालंधर वेस्ट के चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। नायब सैनी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेक पानी के मुद्दे पर पंजाब को बड़ा भाई करार दिया और छोटे भाई होने के नाते पानी पिलाने का आग्रह किया है।

सीएम सैनी ने कहा- हरियाणा पंजाब से अलग नहीं है। हम एक ही हैं, परिस्थितियां अलग हो जाती हैं। पहले सूबा बडा था और विकास की गति जो बनती है, वे बन नहीं पाती। इस कारण पंजाब से हरियाणा बना। हम पंजाब के छोटे भाई हैं। हम आग्रह करते रहे हैं, बड़े भाई का फर्ज है, छोटे भाई को पानी पिलाना। हम बड़े भाई से आग्रह ही कर सकते हैं। हरियाणा की बहुत ज्यादा भूमि उस पानी का इंतजार कर रही है। पंजाब बड़े भाई के नेता, छोटे भाई को निराश नहीं करेगा। ये एक ही घर है,दो घर नहीं है। बड़ा भाई अवश्य देगा, पूर्ण विश्वास है।ये गुरु नानक देव जी की ही वाणि है- नाम जपो, कीरत करो, वंड छको। पंजाब छोटे भाई को निराश नहीं करेगा।

दुश्यंत चौटाला के बयान, भाजपा के गठबंधन से नुकसान हुआ, पर सीएम सैनी बोले कि ये राजनीति है। जब गठजोड़ होना था तो उन्हें सब अच्छा लग रहा था, अब जब गठबंधन टूट रहा है तो उन्हें बुरा लग रहा है।इसके साथ ही सीएम सैनी ने कहा कि गुरुओं के चरणों में हमारे हरियाणा के विकास की कामना करता हूं। हर व्यक्ति स्वस्थ हो, आगे बढ़े, ऐसी कामना मैने यहां की है। सभी को मैं इस भूमि से शुभकामनाएं भी देता हूं। आज अच्छा लगा कि हमने इस धरती पर शीश निवाया है।

नायब सैनी सबसे पहले डेरा ब्यास पहुंचे। जहां उन्होंने डेरा मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इतना ही नहीं, उन्होंने डेरे को चलाने की मैनेजमेंट को भी समझा। इसके बाद वे सीधा अमृतसर पहुंचे। अमृतसर गोल्डन टेंपल पहुंच मुख्यमंत्री सैनी ने पगड़ी पहनी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और अपने पंजाब दौरे को लेकर कोई बातचीत नहीं की।

गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद गुरिंदर सिंह ढिल्लों दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ के रवाना हो गए। इसी बीच वे कुछ समय भाजपा कार्यालय खन्ना समारक भी रुकेंगे, जहां वे सीनियर भाजपा नेताओं से बातचीत भी करेंगे। अमृतसर दौरा पूरा करने के बाद वे शाम जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version