हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा- एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

नायब सैनी ने केसरिया पगड़ी पहनी हुई है। सोमवार सुबह CM आवास पर उन्होंने बजट की कॉपी पर साइन किए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हमारी प्रति व्यक्ति आय प्रमुख राज्यों में सबसे ऊपर पहुंच गई है। चालू मूल्यों पर हरियाणा की प्रतिव्यक्ति आय 2014-15 में मात्र ₹1,47,382 थी, जो 2023-24 (प्रोविजनल अनुमान) में बढ़कर ₹3,24,958 हो गई। 2024-25 (क्विक अनुमान) में यह ₹3,58,171 तक पहुंच गई, जबकि राष्ट्रीय औसत सिर्फ ₹2,19,575 रहा। 2025-26 (एडवांस अनुमान) में यह और बढ़कर ₹3,95,618 होने का अनुमान है।

CM सैनी ने 2000 नए बीटा बूथ खोलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन बूथों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20% आरक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा दिवस (1 नवंबर) तक राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में डबल डेस्क की व्यवस्था कर दी जाएगी। अब कोई भी बच्चा सरकारी स्कूल में टाट पट्टी पर नहीं बैठेगा। इसके अलावा, सरकार एकल पारी स्कूलों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सुपर 100 योजना की सफलता का भी उल्लेख किया, जिसके तहत जेईई मेन्स में 227 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस योजना को और अधिक छात्रों तक पहुंचाने के लिए, उन्होंने सुपर 100 योजना के तहत सीटों की संख्या 400 से बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

2000 नए बीटा बूथ खोलने का अपने बजट भाषण में सीएम नायब सैनी ने ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। इन बूथों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20% आरक्षण दिया जाएगा।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा पूर्ववर्ती पंजाब राज्य में स्थापित सोनीपत, हिसार, अंबाला शहर, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, नीलोखेड़ी, बहादुरगढ़, बरवाला एवं पानीपत के औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इन क्षेत्रों को उद्योग विभाग और बाद में HSIIDC को स्थानांतरित किया गया था, लेकिन वर्तमान में ये नगर निकाय सीमा में आ चुके हैं और यहां इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति खराब है।

उद्योगपतियों की इस समस्या को समझते हुए, सरकार ने वर्ष 2026-27 में “सक्षम” नाम से 500 करोड़ रुपए की राशि का एक विशेष फंड बनाने का निर्णय लिया है। इस फंड का उद्देश्य इन शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाना है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। यह घोषणा सरकार की उद्योगों के विकास और समर्थन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है

  • किसानों के लिए “हरियाणा एग्री डिस्कॉम” नाम से तीसरी बिजली कंपनी बनेगी। 5084 कृषि फीडर और 7.12 लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली।
  • ग्राम सभा, पैक्स और श्रम समितियों को मजबूती। हर बैठक में 6 नए कार्य अनिवार्य। 300 पैक्स लाभ में लाने का लक्ष्य। श्रम समितियों को ₹4000 करोड़ के कार्य।
  • सरकारी भवन, स्वायत्त शिक्षण संस्थान और पंजीकृत गौशालाएं गैर-परंपरागत ऊर्जा आधारित परिसरों में परिवर्तित होंगी।
  • 10 शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹500 करोड़ का विशेष फंड।
  • हर विधानसभा क्षेत्र में PPP मॉडल पर “आदर्श परीक्षा केंद्र”। पहला केंद्र 25 दिसंबर 2026 तक।
  • ₹100 करोड़ के साथ “हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड” की स्थापना।
  • 2026–27 में 3 लाख 14 वर्षीय किशोरियों का HPV टीकाकरण। हर जिला व उप-जिला अस्पताल में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” क्लीनिक।
  • मई 2026 में AI इनोवेशन चैलेंज। 1 नवंबर 2026 से चुने गए मॉडल लागू।
  • नई “मेक इन हरियाणा” नीति। एम्प्लॉयमेंट सब्सिडी ₹48,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख प्रति कर्मचारी प्रतिवर्ष।
  • 2026–27 में अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ेगी।
  • यमुना नदी प्रदूषण खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नया मिशन।
  • हांसी राज्य का 23वां जिला। अब विकसित होगा अति आधुनिक मॉडल जिले के रूप में।

CM नायब सैनी ने कहा कि मैं वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट प्रस्तावित करता हूं, जो वर्ष 2025-26 के संशोधित आंकड़े ₹2,02,816.66 करोड़ से 10.28% अधिक है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!