Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के CM नायब सैनी का रोहतक दौरा कैंसिल: मंत्रीमंडल विस्तार के कारण बदला कार्यक्रम, पूर्व मंत्री ग्रोवर के यहाँ आने का था प्रोग्राम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का मंगलवार को रोहतक का दौरा कैंसिल हो गया है। मंत्री मंडल का विस्तार करने के लिए यह बदलाव किया गया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में मंत्रीमंडल के विस्तार का कार्यक्रम होना है। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के राजभवन में मंगलवार को मंत्रियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक आने थे। इस दौरान वे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पहुंच कर उनके भाई के देहांत पर सांत्वना देने का कार्यक्रम निर्धारित था। वे करनाल से सीधे रोहतक आते और करीब एक घंटे तक रुकने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होते। लेकिन अब रोहतक का दौरा कैंसिल कर दिया है।

पहला दौरा था। इससे पहले वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही रोहतक आए थे। नायब सैनी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जब पहली बार रोहतक पहुंचे थे तो उनका जोरदार स्वागत भी किया गया था। वहीं खुद निवर्तमान सीएम मनोहर लाल ने रोहतक में ही उनकी ताजपोशी की थी। रोहतक में भाजपा का प्रदेश कार्यालय है। इसलिए भी उनका पदग्रहण समारोह रोहतक में ही किया गया था।

Exit mobile version