हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब दौरे पर पहुंचे। वहां उन्होंने शहीद उधम सिंह के गांव सुनाम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद उधम सिंह के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।

सीएम ने कहा, शहीद उधम सिंह की तपस्या उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। मैं यहां आकर धन्य हो गया। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने शहीद उधम सिंह की जन्मस्थली पर एक पौधा भी रोपित किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।

सीएम सैनी ने कहा- ऐसे महान क्रांतिकारी व्यक्तित्व शहीद उधम सिंह ने जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 13 अप्रैल 1919 को जलियावाला बाग में जनरल डायर ने जो फरमान जारी किया। वहां हजारों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया। शहीद उधम सिंह ने ये संकल्प लिया जब तक मैं जनरल डायर को मौत के घाट नहीं उतार दूं तब तक चैन से बैठूंगा।

21 साल तक तपस्या करने के बाद उन्होंने इस काम में सफलता पाई और जनरल डायर को मौत के घाट उतार दिया। मैं ऐसे शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि देता हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे शहीद की जन्म स्थली पर आने का मौका मिला। मैं इसके लिए उनके परिवार का आभार प्रकट करता हूं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!