Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CM ने दी 4200 करोड़ की सौगात:392 प्रोजेक्ट शुरू किए; रोडवेज में 1 लाख इनकम वाले 1000KM फ्री यात्रा कर सकेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला से प्रदेश भर के लिए 4200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की। इसमें 600 करोड़ की HAPPY योजना की भी सीएम ने सौगात दी। वहीं, सूबे के सभी 22 जिलों में 938 करोड़ की लागत से बनने वाले 392 प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी किया। साथ ही 2684 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के 679 प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।

सीएम ने 214 करोड़ की लागत से फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा और दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेस-वे बल्लभगढ़ मोहना रोड पर PWD की परियोजना की आधारशिला रखी।

इससे पहले पंचकूला पहुंचे सीएम मनोहर लाल का स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने स्वागत किया। स्पीकर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने पंचकूला वासियों को भी कई सौगात दी है। पिछले 10 वर्षों में पंचकूला में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज विकसित पंचकूला बन चुका है, 5000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट पंचकूला में हो चुके हैं।

हरियाणा में 1 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों के सदस्य रोडवेज की सामान्य बसों में 1000 किलोमीटर निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला से की। इसमें 23 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को फायदा होगा। पहले चरण में 50 लाख कार्ड बनेंगे, जो गरीबों को दिए जाएंगे। बस में यात्रा करते वक्त कंडक्टर कार्ड को स्वाइप करके लौटा देगा और उसके बाद टिकट देगा।

Exit mobile version