जींद में डिब्बे पर ब्रांडेड लेबल, अंदर मिलावटी घी
जींद के सफीदों में सीएम फ्लाइंग की टीम ने गांव खेड़ी तलौड़ा के एक मकान में चल रही अवैध मिलावटी घी की फैक्ट्री पकड़ी।

जींद में टीम ने छापामारी करके वहां से काफी मात्रा में घी बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान सीएम फलाईंग के डीएसपी पवन कुमार, उप निरीक्षक सतपाल सिंह व एएसआई चरण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ-साथ फूड एण्ड सेफ्टी विभाग की ओर से डॉक्टर योगेश कादियान की टीम भी मौजूद रही। सीएम फलाईंग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव खेड़ी तलौड़ा के एक मकान में गांव सिवाह निवासी अनिल द्वारा अवैध रूप से घी की फैक्ट्री चलाई जा रही है और वहां पर विभिन्न मार्कों का घी पैक करके बाजार में उतारा जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर रेड की। रेड के दौरान टीम ने वहां पर 500 लीटर वनस्पति घी, कामधेनू मार्का का 10 लीटर घाय का घी व दीक्षा व शिक्षा मार्का का 10 लीटर देशी घी मिला। फूड सेफ्टी विभाग के डाक्टर योगेश कादियान की टीम ने तीनों घी के तीन सैंपल व चार-चार नमूने लिए गए।टीम ने फैक्ट्री के मालिक से लाईसेंस मांगा तो वह कोई लाईसेंस पेश नहीं कर पाया।

क्या कहते हैं सीएम फलाईंग के डीएसपी
सीएम फलाईंग के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यहां रेड की गई थी। रेड के दौरान यहां काफी मात्रा में घी मिला है। घी के सैंपल फूड एण्ड सेफ्टी विभाग द्वारा लिए गए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फैक्ट्री मालिक के पास कोई लाईसेंस नहीं मिला है, जिसके लिए उसको अलग से नोटिस दिया जाएगा।

सोनीपत में निर्माण में घटिया-पुराने मैटीरियल का शक सोनीपत में सीएम फ्लाइंग ने गन्नौर की नई अनाज मंडी में छापेमारी की है। मंडी में चल रहे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को लेकर जांच की गई। शिकायत मिली थी कि निर्माण में घटिया और पुरानी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है।
जांच के बाद ही पूरे मामले पर कुछ कह पाएंगे। फिलहाल यहां का काम ठेकेदार गौरव कर रहा है। मार्केट कमेटी ने करीब 750 मीटर एरिया का काम करने के लिए एजेंसी को टेंडर दिया है। एजेंसी को इसका ठेका 35 लाख रुपए में दिया गया है।

फिटर-सिविल हेल्पर काम करते मिले महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग टीम के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में पहुंचने पर हड़कंप मच गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नारनौल के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने विभागीय कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं।
8 कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों की अनुपस्थिति में उनके स्थान पर फिटर व सिविल हेल्पर काम करते पाए गए। इसके अलावा सीएम विंडो पर दर्ज 8 शिकायतों का भी समय पर समाधान नहीं हुआ और वे ओवरड्यू पाई गईं। यहां पुराना रिकॉर्ड खुला रखा हुआ था।
सफाई व्यवस्था चौपट थी। महिला शौचालय में रिकॉर्ड रखा हुआ मिला। सीएम फ्लाइंग टीम ने कहा है कि वह इन सभी कमियों की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेगी।

नशा मुक्ति केंद्र पर छापा, 10वीं पास चला रहा था
पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापेमारी की। इसे एक 10वीं पास व्यक्ति चला रहा था। जब अधिकारियों ने लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने केंद्र के दस्तावेज जब्त कर लिए।
सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद के डीएसपी राजदीप मोर ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि पलवल की प्रकाश विहार कॉलोनी में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम गुरुवार को सेहत विभाग पलवल और कैंप थाना पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंची
